Showing posts with label kapil sharma movie trailer. Show all posts
Showing posts with label kapil sharma movie trailer. Show all posts

Friday, 14 August 2015

कपिल की डेब्यू 'किस किसको प्यार करूं' का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से सुर्खियां बटोर चुके कपिल इस फिल्म में भी कॉमेडी करते नज़र आयेंगे.
ट्रेलर देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कपिल ने तीन शादियां की हैं. तीन बीवियों के अलावा एली अवराम के रूप में कपिल की एक गर्लफ्रेंड भी है.

बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे कपिल शर्मा को ट्रेलर में देख कर आपको लगेगा कि जैसे वह 'कॉमेडी नाइट्स' ही कर रहे हैं. कई जगह वह ठीक उसी अंदाज में वैसे ही पंच मारते हुए नज़र आते हैं.

अगर आप कपिल और कॉमेडी नाइट्स के फैन हैं तो ट्रेलर आपको पसंद आयेगा. हालांकि ट्रेलर देखने के बाद आप सोचेंगे कि कपिल के अलावा इसमें नया क्या है क्योंकि इस तरह की कहानियों पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं.  फिल्म में अरबाज खान भी हैं जो कपिल के साले कि किरदार में नजर आयेंगे